हिन्दी न्यूज

Facebook पर बात फिर प्यार, मंदिर मे की शादी और अब पहचानने से किया इंकार

Facebook Love: फेसबुक पर बात फिर प्यार और अब पहचानने से इंकार !  मुजफ्फरपुर नगर थाने से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. दरअसल सुमी राय नाम की एक महिला असम से मुजफ्फरपुर में अपने साथ हुए विश्वासघात की शिकायत करने पहुंची थी। उसके साथ एक बच्चा भी था। महिला ने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है। फेसबुक पर मुजफ्फरपुर के एक युवक से उसे प्यार हो गया। दोनों शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। जहां अब वह मानने से इंकार कर रहा  है, उसे न्याय चाहिए।

महिला सुमी ने बताया, वह मूल रूप से असम की रहने वाली है। शहर के सिकंदरपुर इलाके के रहने वाले संजय से 2016 में फेसबुक पर दोस्ती हुई। संजय अक्सर काम के सिलसिले में असम आया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। वह जब भी आते, मिलते। नजदीकियां बढ़ने पर युवक महिला के घर जाने लगा।

इसी बीच दोनों में प्यार हो जाता है। प्यार के परवान चढ़ने पर दोनों मंदिर जाकर शादी कर लेते है। महिला ने माता-पिता को बिना बताए युवक से 2019 में शादी कर ली थी। शादी के बाद महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद महिला के परिजनों ने भी संजय को अपना लिया।

पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद संजय चेन्नई से आने-जाने लगा, हर 6 महीने में आता जाता था। वह 10 से 15 दिन अपने यहां रहता और फिर चला जाता। इसी दौरान युवक ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर में बिजली की दुकान खोल रहा है, वहीं जा रहा है. इसके बाद से वह पहचानने से इंकार कर देता है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला ने कहा कि उसके साथ धोखा हुई है, इसलिए पता लगाने के लिए यहां आई थी। नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के पति को बुलाकर दोनों में सुलह करा दी।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button