M.P. Accident : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 1 मासूम बच्चे सहित 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बारातियों से भरी बोलेरो कुएं में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में बोलेरो में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस भीषण सड़क हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने भेजा दिया है।
Madhya Pradesh | Seven people, including a child, charred to death as a vehicle carrying them to a wedding procession fell into a gorge in Chhindwara: Chhindwara CMHO Dr. GC Chaurasiya pic.twitter.com/68XICcLF96
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 16, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश शासन प्रभावित परिवारों के साथ है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि देने के निर्देश छिंदवाड़ा जिला प्रशासन को दिए हैं।