मध्यप्रदेश के इस जिले में मास्क न लगाने वाले होंगे सलाखों के अंदर !
मध्यप्रदेश के खरगोन में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को दखते हुए लॉकडाउन (Khargon Lockdown) लगा दिया गया है। शिवराज सरकार लोगों से लगातार मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की अपील कर रही है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए चेहरे पर मास्क लगाने की चेतावनी का उल्लंधन करते हैं ,उसे अब जेल जाना होगा।
खरगोन जिले के एक पुलिस थाने के प्रभारी प्रकाश वास्कले ने शुक्रवार को बताया कि मास्क लगाने की चेतावनी का उल्लंधन करने वालों को कम से कम छह घंटे तक इन अस्थाई जेलों में रखा जायेगा तथा उनसे कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाएगा।
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि दो अस्थाई जेलों में से एक धर्मशाला में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 100 लोगों को रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पांच लोगों को बिना मास्क लगाये घूमने पर खरगोन की इस अस्थाई जेल में बंद किया गया।
उन्होंने बताया कि इसी तरह की व्यवस्था जिले के महेश्वर कस्बे के सरकारी बालक माध्यमिक शाला में की गई है और अस्थाई जेल के लिये शाला के तीन कमरे लिए गए हैं जिनमें 50 लोगों को रखा जा सकता है।