मास्क नहीं लगाने की ऐसी सज़ा जिसे देखकर रूह कांप जाए। देखिए विडियो
मध्यप्रदेश के इंदौर में मास्क न लगाने की पुलिस ने ऐसी सजा दी है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो पुलिस वाले एक ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में ऑटो ड्राइवर को पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क के पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।घटना का वीडियो वायरल होने पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने चलान भी काटा,और दम भर कुटाई भी कर दी !
देखिए वीडियो
ये बर्बरता है ?
ये पुलिस के जवान इंदौर के थाना परदेशीपुरा के बताये जा रहे है।
इस व्यक्ति का दोष यह बताया जा रहा है कि इसने मास्क नहीं पहना था।
मास्क नहीं पहनने पर चालान का नियम है , पिटाई का हक़ किसने दिया ?
इन दोषी जवानो पर कार्यवाही हो।@ChouhanShivraj @drnarottammisra pic.twitter.com/uVdMxl9wis
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) April 6, 2021