मध्यप्रदेश : पुलिसकर्मियों ने 03 गंभीर मरीजों की जान प्लाज्मा डोनेट कर बचाई।
मध्यप्रदेश पुलिस प्लाज्मा डोनेट कर मिसाल पेश कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मियों ने तीन गंभीर मरीजों की जान प्लाज्मा डोनेट कर बचाई। अब जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भी प्लाज्मा डोनेट के लिए कैम्प लगाया जा रहा है।
आपको बता दें की सतना जिले से आई महिला और छिंदवाड़ा के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव हैं। दोनों प्राइवेट अस्पताल PRIVATE HOSPITAL में भर्ती हैं। चिकित्सक ने प्लाज्मा चढ़ाने की सलाह देते हुए परिजनों को इंतज़ाम करने को कहा।परिजन प्लाज्मा के लिए रेडक्राॅस पहुंच गए। वहां से TI केंट विजय तिवारी और लाइन में पदस्थ आरक्षक रामकृष्ण शर्मा से इस संबंध मे बात किया। दोनों तत्काल तैयार हो गए और बगैर विलंब प्लाज्मा दान करने के लिए ब्लड बैंक पहुंच गए। वहां प्लाज्मा का दान कर मानवता की मिसाल पेश की। जिसकी प्रशंसा चरो तरफ हो रही।
https://www.youtube.com/watch?v=4E15CRW63pA
प्लाज्मा डोनेट करें,यह सुरक्षित
आरक्षक रामकृष्ण शर्मा के अनुसार प्लाज्मा डोनेट करने को लेकर कई लोगों में भ्रांतियां हैं। प्लाज्मा डोनेट करने से ना डरें। इससे कमजोरी नहीं आती और न ही संक्रमित होंगे। कोरोना पीड़ितों की जान जरूर बचाई जा सकती है।