कांग्रेस की नीयत में हमेशा खोट और निगाह में वोट की राजनीति रही है।-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
भोपाल।। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने देश में किरायेदारी से संबंधित नए मॉडल टेनंसी ऐक्ट को लागू होने पर टिप्पणी की है। आपको बता दे कि, मोदी कैबिनेट ने मॉडल टेनंसी एक्ट के मसौदे को मंजूरी दे दी है। ऐसा माना जा रहा है कि,आदर्श किराया कानून या मॉडल टेनंसी एक्ट का मसौदा अब राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा जायेगा।जो,नया कानून बनाकर या वर्तमान किरायेदार कानून में जरूरी संशोधन करके लागू किया जा सकता है।
देश में किरायेदारी से संबंधित नए #ModelTenancyAct को लागू करने की मंजूरी देकर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मालिक और किराएदार दोनों के हितों और अधिकारों को संतुलित बनाने का अभूतपूर्व प्रयास किया है।
— Dr Narottam Mishra (Modi Ka Parivar) (@drnarottammisra) June 3, 2021
देश में किरायेदारी से संबंधित नए मॉडल टेनंसी ऐक्ट को लागू करने की मंजूरी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मालिक और किराएदार दोनों के हितों और अधिकारों को संतुलित बनाने का अभूतपूर्व प्रयास किया।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस की नीयत में हमेशा खोट और निगाह में वोट की राजनीति रही है।- मिश्रा
विपक्ष पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस की नीयत में हमेशा खोट और निगाह में वोट की राजनीति रही है। उसने जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए कभी कोई ट्वीट नहीं किया। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देश में संकट के समय में भी जनता के बीच कोई सेवा कार्य करते दिखाई नहीं दिए।प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में मैंने आज तक ऐसा मुद्दाविहीन विपक्ष नहीं देखा। कांग्रेस के पास जनहित का कोई मुद्दा बचा नहीं है इसलिए उसके नेता देश को बदनाम करने वाले मुद्दे उछालकर भय और भ्रम फैलाने में जुटे हैं। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ जी भोपाल के बजाय दिल्ली में बैठकर राजनीति कर रहे हैं।
.@INCIndia की नीयत में हमेशा खोट और निगाह में वोट की राजनीति रही है। उसने जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए कभी कोई ट्वीट नहीं किया। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देश में संकट के समय में भी जनता के बीच कोई सेवा कार्य करते दिखाई नहीं दिए। pic.twitter.com/XaLJz26bl5
— Dr Narottam Mishra (Modi Ka Parivar) (@drnarottammisra) June 3, 2021