मध्यप्रदेश

MP के विदिशा में बड़ा हादसा,कुएं में गिरी बच्ची को बचाने में दो दर्जन से ज्यादा लोग कुएं में गिरे,चार की मौत

MP के विदिशा में बड़ा हादसा,कुएं में गिरी बच्ची को बचाने में दो दर्जन से ज्यादा लोग कुएं में गिरे,चार की मौत!

मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरूवार रात को कुएं में फिसलकर एक बच्ची गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े कई लोग खड़े थे। अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गये। और मलबे में दब गये। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। और 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

कैसे हुआ हादसा

इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाये गये दो लोगों ने मीडिया से कहा कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ। उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गये। उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गये।

उन्होंने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। दोनों को मामूली चोट आई है।

उन्होंने कहा कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ।

रात डेढ़ बजे कुएं का 10 फीट पानी बाहर निकालने के बाद एनडीआरएफ NDRF की टीम कुएं में उतरी। कुएं में अब भी करीब 10 फीट पानी बचा है।कुए में गिरा ट्रैक्टर निकाल लिया गया।बचाव दल के सदस्योंपहले मशीनों की सहायता से ट्रैक्टर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सीएस व डीजीपी को दिए निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही बेटियों के विवाह में व्यस्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बचाव के लिए सक्रिय हो गए। उन्होंने तत्काल प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी DGPऔर एनडीआरएफ NDRF के डीजी से बात की। कमिश्नर और आईजी के अलावा कलेक्टर डॉ. पंकज जैन और एसपी विनायक वर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन का पूरा अमला मौके पर राहत कार्य में जुटा हुआ है।

मैं लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।-CM चौहान 


गंजबासौदा में हुई दुर्घटना में अब तक दो लोगों के निधन की दुःखद सूचना मिली है, उनके शव निकाले जा चुके हैं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें। बचावकार्य अभी जारी है, मैं लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।


विदिशा के गंजबासौदा में कुएं के धंसने से हुए दुखद हादसे में कई लोगों के गिरने की खबर से मन व्यथित है। ईश्वर से सभी लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button