भोपाल में ओबीसी आर्मी प्रमुख सुनील जयसवाल गिरफ्तार…
- मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान सिंगरौली ओबीसी आर्मी प्रमुख सुनील जयसवाल गिरफ्तार…
- ओबीसी अधिकारों को लेकर भोपाल में प्रदर्शन
भोपाल न्यूज़।। बुधवार को राजधानी भोपाल में किए गए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले अंबेडकर पार्क के पास ओबीसी आर्मी पिछड़ा समाज क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। ओबीसी महासभा के द्वारा आंदोलन का आह्वान किया गया था।
इसके दौरान ओबीसी आर्मी के पदाधिकारियों ने पुलिस पर महिलाओं समेत कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया तथा भारी पुलिस बल के साथ प्रदर्शन के लिए आड़े नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
पढिए : Samsung Galaxy का ये मॉडल हुआ 22,000 रुपए सस्ता !
इस प्रदर्शन के दौरान पिछड़ा समाज क्रांति सेना ओबीसी आर्मी के प्रमुख सुनील जायसवाल और उनके साथ ओबीसी महासभा के विजय कुमार सपा नेता यश भारतीय सहित अनेक ओबीसी नेताओं को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पढिए : भारत के बेहतरीन TRAIN ROUTE, मंज़िल से भी ज्यादा खूबसूरत रास्ते !
जानकारी के अनुसार आंदोलनकारियों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, उसमें कुछ चोटे ओबीसी आर्मी प्रमुख को भी आई और अनेक कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके बाद कई ओबीसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस जबरदस्ती गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया। और घंटे बाद उन्हें वहां से छोड़ा गया। ओबीसी आर्मी के प्रमुख सुनील जायसवाल ने कहा कि, 10 अगस्त को अगर 27% आरक्षण नहीं लागू किया तो इससे उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन