नीमच-रीवा की घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रमाण हैं,मैं इसकी भर्त्सना करता हूं।-गृह मंत्री
नीमच-रीवा की घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रमाण हैं,मैं इसकी भर्त्सना करता हूं।-गृह मंत्री
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में चोरी के संदेह में एक आदिवासी व्यक्ति को ट्रक से बांधकर सड़क पर घसीटे जाने के कुछ दिनों बाद, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है कि इस मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होने कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।आज और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
Also Read – मध्यप्रदेश : नीमच में अमानवीय कृत करने वाले आरोपियों के अवैध मकान पुलिस व प्रशासन ने किये ध्वस्त !
पत्रकारों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “रीवा, नीमच में हाल की घटनाओं में गिरफ्तारियां की गई हैं। अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नीमच की घटना में आज एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा। नीमच-रीवा की घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रमाण हैं, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जा रहा है।”
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना पर सियासी रोटियां सेंकने वाले@OfficeOfKNath जी क्या आप दतिया मामले पर भी जांच कमेटी बनाएंगे? दतिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटों ने अल्पसंख्यक की हत्या कर दी। नीमच-रीवा की घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रमाण हैं,मैं इसकी भर्त्सना करता हूं।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना पर सियासी रोटियां सेंकने वाले @OfficeOfKNath जी क्या आप दतिया मामले पर भी जांच कमेटी बनाएंगे? दतिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटों ने अल्पसंख्यक की हत्या कर दी।
नीमच-रीवा की घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रमाण हैं,मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। pic.twitter.com/X8tPsfctOf
— Dr Narottam Mishra (Modi Ka Parivar) (@drnarottammisra) August 30, 2021