मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में IAS के बाद 34 IPS अफसरों का हुआ तबादला, रीवा IG-SP बदले गए ,देखिए पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्राशसनिक फेर बदल हुई है। 27 IAS अफसरों के ट्रांसफर के बाद अब 34 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। 

जारी आदेश के अनुसार  मोनिका अशोक शुक्ला विदिशा, सुनील कुमार जैन कटनी, नवनीत भसीन रीवा, सुनील कुमार पांडे मंदसौर, टी.के विद्यार्थी, निवाड़ी, निमिष अग्रवाल इंदौर, मनोज कुमार सिंह अलीराजपुर, मयंक अवस्थी सीहोर, दीपक कुमार, बड़वानी, गुरूकरण सिंह होशंगाबाद, विकास कुमार, रायसेन का एसपी बनाया गया है। 

प्रमोद कुमार सिन्हा उमरिया के ASP बने हैं. डीसी सागर शहडोल के नए ADG होंगे। जबकि पवन जैन होमगार्ड के महानिदेशक बनाए गए हैं। डीसी सागर को शहडोल जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। योगेश देशमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर सेल, योगेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता, उमेश जोगा, पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन और दीपिका सूरी को होशंगाबाद जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 

देखिए पूरी लिस्ट

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button