मध्यप्रदेशहिन्दी न्यूज

मध्य प्रदेश : बीच सड़क पत्नी को बेरहमी से पीटा व उसके कपड़े उतारे !

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला को उसके पति ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क दोस्तों व रिश्तेदारों के सामने बेरहमी से पीटा। और उसके कपड़े उतारे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार की शाम उमराली चौकी के बेगलगांव में पति ने अपनी पत्नी को गांव के ही एक युवक के साथ देख लिया। अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखते ही पति गुस्से से लाल हो गया। उसने तुरंत दोस्तों व रिश्तेदारों को इकट्ठा कर अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। और उसके कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है, कि पति अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। और पास खड़े रिश्तेदार उसे ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं। महिला के पति ने उस युवक की भी पिटाई की जो पत्नी के साथ पाया गया था।

वायरल वीडियो अब जिले के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया, कि महिला के पति, सास-ससुर, व दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस घटना का वीडियो बना रहे एक नाबालिक को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button