मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : जॉब छोड़ रतन टाटा से मिलने पैदल निकाला दंपति,जानिए क्यों ?

मध्यप्रदेश : जॉब छोड़ रतन टाटा से मिलने पैदल निकाला दंपति,जानिए क्यों ?

आज के समय में जॉब मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। हमारे देश में हजारों डिग्री धारी युवा जॉब की तलाश में सालों से दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक दंपति का रतन टाटा से मिलने के लिए जॉब छोड़ना,और उनसे मिलने के लिए पदयात्रा करना आश्चर्यजनक है। 

जानिए पूरा मामला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना जिले के मैहर के पास स्थित लटा गांव के रहने वाले राहुल पटेल मैकेनिकल इंजीनियर है। उनकी पत्नी सुलोचना सिंह फैशन डिज़ाइनर है। दोनों पति पत्नी अपनी जॉब छोड़ कर 29 अगस्त को घर से पदयात्रा के लिए निकले हैं। 

यह दंपत्ति भारत के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा से मिलने के लिए मुंबई पैदल जा रहे है। इस पदयात्रा में वह अपने साथ सर पर एक सूटकेस रखकर हाथ में रतन टाटा की फोटो और तिरंगा लिए हुए निकल पड़े हैं। 

क्यों निकले मध्यप्रदेश के दंपत्ति रतन टाटा से मिलने 

गुरुवार को यह दंपत्ति मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पहुंचा। वहां राहुल व सुलोचना ने मीडिया को बताया, कि रतन टाटा ने देश हित के लिए जो कार्य किए है,वह उससे इतने प्रभावित हुए हैं, कि उनसे मिलने के लिए पैदल मुंबई जा रहे हैं। 

रतन टाटा से मिलना जीवन का लक्ष्य

रोजाना करीब 30 किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हैं रात होने पर जिस गांव और कस्बे में पहुंचते हैं वहीं रुक जाते हैं दंपति ने कहा की रतन टाटा से मिलना है उनके जीवन का लक्ष्य है। 


जरूर पढिए –

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button