मध्यप्रदेश

देखिए गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का नया अंदाज़, बुलेट पर सवार होकर माता के दर्शन करने पहुँचे।

गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा शनिवार को स्वयं बुलेट चलाकर माँ पीताबंरा पीठ के दर्शन करने के लिये पहुँचे। उन्होंने दतिया में 813 दिव्यांगजनों को 2 करोड़ रूपये के सहायक उपकरण वितरित किये।

उन्होंने दतिया में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये सतत कार्य कर रही है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

https://www.facebook.com/urjanchaltigernews/videos/378038383821130/

मंत्री डॉ. मिश्रा ने पं. दीनदयाल जयंती पर शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा को ही सबसे बड़ी मानव सेवा माना है। उन्होंने शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों से उनका हालचाल भी जाना। डॉ. मिश्रा ने बताया कि शिविर में आने वाले 1386 दिव्यांगजनों में से 813 का चयन किया जाकर नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान किये गये हैं। शेष के संबंध में नियामानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गृह मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सभी को जागरूक रहना भी है और सभी को जागरूक करना भी है। बीमारियों से उपचार का पहला मंत्र स्वच्छता के प्रति जागरूक होना है।

खंगार समाज के सम्मान समारोह में हुए शामिल

मंत्री डॉ. मिश्रा ने खंगार समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह का महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और माता गंगबा बाई की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वे दतिया के सर्वांगीण विकास के लिये कृत संकल्पित हैं। हमारी सरकार “सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास” के ध्येय वाक्य का अनुसरण कर कल्याणकारी कार्य कर रही है। उन्होंने खेत सिंह पार्क में कंजी का पौधा लगाया।


Also Read – UPSC Topper 2020 : भोपाल की जागृति अवस्थी बनी गर्ल्स टॉपर।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button