मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : जन्म दिन की पार्टी में महिला कॉन्स्टेबल के साथ सामूहिक बलात्कार !

  • पुलिस के अनुसार, यह घटना इस महीने की शुरुआत में हुई थी
  • बलात्कार के बाद लगातार दी जा रही है जान से मारने की धमकी
  • पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, इसमें मुख्य आरोपी की मां भी शामिल

मध्यप्रदेश के नीमच से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने मिलकर 30 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल के साथ सामूहिक बलात्कार किया है।

जानकारी के अनुसार पवन नाम के युवक ने महिला कॉन्स्टेबल को अपने छोटे भाई के जन्मदिन के अवसर पर आमंत्रित किया था। जहां पवन व उसके दोस्तों ने मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। 

महिला पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक अनुराधा गिरवाल ने शनिवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया की,पीड़िता मूलतः नीमच की रहने वाली है। वर्तमान में वह इंदौर जिले में तैनात है। 5 महीने पहले महिला कॉन्स्टेबल की दोस्ती पवन कुमार नाम के युवक से फेसबुक पर हुई थी। यह घटना महीने की शुरुआत की है। जबकि पीड़िता ने 13 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

जिसमें उसने आरोप लगाया है के युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। वह इस घटना का एक वीडियो भी बनाया है। आरोपियों के द्वारा इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी उसे दी जा रही है। मुख्य आरोपी पवन की मा ने भी उसे धमकाया। एक रिश्तेदार ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे वसूल करने की कोशिश भी की।

उन्होंने आगे बताया मामले की जांच के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मुख्य आरोपी पवन व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 


Also Read :

सिंगरौली आएंगे CM शिवराज,कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपा दायित्व !

देखिए गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का नया अंदाज़, बुलेट पर सवार होकर माता के दर्शन करने पहुँचे।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button