मध्यप्रदेश : वैक्सीन लगने के बाद चौकीदार की मौत,मचा बवाल !
मध्यप्रदेश के जबलपुर में नताजी सुभाषचंद्र बोस मडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन के पहले डोज़ के बाद हुई मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है।चौकीदार की मौत के बाद परिजनों और कर्मचारी संघ का आरोप है कि वह अस्वस्थ था। फिर भी उसे टीका लगाया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद चौकीदार की मौत।
जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के टिकाकाकरण के लिए 23 सितंबर को कॉलेज में कैंप लगा था। जिसमें चौकीदार भगवान दास गोतेले को टीका लगा। टीका लगने के बाद उसकी मौत हो गई।उसे तेज बुखार हो गया। साथ ही पेट में तेज दर्द होन लगा। तमाम कोशिश के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।अंततः भगवान दास ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप वेतन न मिलने के डर से लगवाया वैक्सीन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चौकीदार की मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने कहा की, प्रशासन ने आदेश जारी किया था की टीका न लगवाने वाले को वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। वेतन न मिलने के डर से भगवान दास ने वैक्सीन लगवाया।
चौकीदार की मौत की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने शव को कब्जे में लिया। मौत का क्या कारण है इसके लिए पोस्टमार्टम कराया गया। सच क्या है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 10 लाख 20 हजार 534 वैक्सीन डोज नागरिकों को लग चुके हैं।
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के प्रति लगातार उत्साह का वातावरण बना हुआ है। नागरिक स्व-प्रेरणा से टीकाकरण केन्द्र आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। अब तक 6 करोड़ 10 लाख 20 हजार 534 वैक्सीन डोज नागरिकों को लग चुके हैं। इसमें 4 करोड़ 70 लाख 6 हजार 863 वैक्सीन का पहला डोज और एक करोड़ 40 लाख 13 हजार 671 द्वितीय डोज लगाया गया हैं।