मध्यप्रदेश

कौन है मध्यप्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कितनी है कुल संपत्ति। Hurun Rich List 2021

कौन है मध्यप्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कितनी है कुल संपत्ति । Hurun Rich List 2021

IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021 जारी हो गई है। जिसमें देश के करोड़पति उद्योगपतियों में अंबानी (Ambani) और अडानी (Adani) के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दिलीप बिल्डकॉन सहित 4 उद्योगपतियों ने भी अपनी जगह बनाई है।

IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज(Rliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कुल संपत्ति के साथ देश में टॉप पर हैं।इस लिस्ट में दूसरा स्थान अडानी ग्रुप (Adani Group) के गौतम अडानी (Gautam Adani) ने हासिल किया है। जिनकी कुल संपत्ति 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

कौन है मध्यप्रदेश का सबसे अमीर,कितनी है कुल संपत्ति 

अगर मध्य प्रदेश की बात की जाए तो IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021 में प्रदेश के 4 उद्योगपतियों ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। मध्य प्रदेश की कंपनी दिलीप बिल्डकॉन(Dilip Buildcon) के मालिक दिलीप सूर्यवंशी(Dilip Suryavanshi) 4100 करोड़ों रुपए की कुल संपत्ति के साथ प्रदेश में टॉप पर है।


Subscribe Google News


IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021 में उनका नाम 377 में स्थान पर है। जबकि पिछले वर्ष इस लिस्ट में उन्होंने 353 वां स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2020 के मुकाबले वर्ष 2021 में उनकी कुल संपत्ति में 13 सौ करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद इस लिस्ट में उनके रैंक में गिरावट आई है।

इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल 2900 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ प्रदेश के दूसरे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल उनकी संपत्ति में 1000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस लिस्ट में उनका नाम 494 नंबर पर है।

IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021 में एमपी के ही देवेंद्र जैन को 582 वां स्थान मिला है। प्रदेश की टॉप रिच लिस्ट में देवेंद्र जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इनकी कुल संपत्ति 2300 करोड़ रुपए है।

IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021 के मुताबिक इंदौर के ही एक और उद्योगपति सुनील चौरसिया ने लिस्ट में 773 वां स्थान हासिल किया है। 13 सौ करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ सुनील चौरसिया प्रदेश की टॉप लिस्ट में चौथे नंबर पर है।


शख़्स ने कुकर से की शादी ! पूरी की सभी रस्में !


 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button