मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश : राज्य में बनेंगे सीधी समेत तीन नए राजमार्ग ।

प्रदेश सरकार राज्य में 3 नए राजमार्ग बनाने जा रही है। जिसके लिए राज्य सरकार अपने बजट में से 400 करोड़ रुपए की राशि लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंपेगी। इसके अलावा सरकार की योजना 14 मुख्य जिला मार्ग बनाने की भी है। इन जिला मार्गों का निर्माण भी प्रदेश सरकार अपने बजट से ही कराएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारियों ने बताया, कि कुल मिलाकर लगभग 140 किलोमीटर लंबाई के राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा।जिसके अंतर्गत पहला राजमार्ग ग्वालियर में डबरा- पिछोर- इंदरगढ़- पंडोखर नया राज्य मार्ग बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 54 किलोमीटर होगी। इसे बनाने में लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

दूसरा राजमार्ग अशोक नगर जिले में अशोकनगर- पिपरई मुंगावली- कंजिया- बीना राजमार्ग बनाया जाएगा। इसकी लंबाई केवल साढ़े 7 किलोमीटर होगी। और इसे बनाने में लगभग 23 करोड की लागत आएगी।

तीसरा और सबसे बड़ा राजमार्ग सीधी जिले में बनाया जाएगा। जिसमें मानिकपुर-सेमरिया-रीवा-गड्डी-रामपुर नैकिन-तिलवारी-हरदी जनकपुर मार्ग को राजमार्ग बनाया जाएगा। इस राजमार्ग की लंबाई 122 किलोमीटर होगी। और इसे बनाने में जो लागत आएगी वह 364 करोड रुपए है।

वन और निजी भूमि अधिग्रहण के कारण राज्य सरकार 14 मुख्य जिला मार्ग बनाने की योजना भी बना रही है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को सहमति दे दी है। जल्द ही इन सभी के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button