मध्यप्रदेश

बड़ी कार्रवाई : फर्जी कागजात बनाकर भूमि हड़पने वाले 13 आरोपियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भोपाल।। धार जिले के ग्राम मगजपुरा में धार महाराज द्वारा अस्पताल और अन्य जन-कल्याणकारी कार्यों के लिये दी गई भूमि के फर्जी कागजात बनाकर हेराफेरी करने पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धार पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) सुश्री यशस्वी शिंदे द्वारा प्रस्तुत जाँच आवेदन के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र धुर्वे और 5 टीमों द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार

आरोपियों ने मगजपुरा गाँव के भूमि सर्वे नम्बर-29 की कीमती भूमि का स्वामी न होते हुए भी अन्य लोगों को शामिल कर विवादित सम्पत्ति का अंतरण किया। तथ्यों को छिपाकर भ्रामक तथ्यों द्वारा कपट पूर्वक फर्जी दस्तावेज और फर्जी पक्षकारों द्वारा विभिन्न वाद पेश किये। योजनाबद्ध तरीके से षड़यंत्र कर क्रेता, विक्रेता, गवाह षड़यंत्रकारी और मास्टर माइंड अंतरण में शामिल हुए एवं अपने परिजनों के नाम सम्पत्ति अंतरित करवाई। सम्पत्ति के विक्रय विलेख के लिये स्टाम्प खरीदे और विवादित सम्पत्ति से संबंधित सभी अंतरण प्रारूपों की रचना की।

धार पुलिस ने इस फर्जी भूमि अंतरण में 27 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें 17 पुरुष, 9 महिलाएँ और एक संस्था शामिल है।


ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button