मध्यप्रदेश

पति को आया इतना गुस्सा,कि पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को लगा दी आग !

प्रदेश के बैतूल जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पति को अपनी पत्नी पर इतना गुस्सा आया, कि उसने पेट्रोल छिड़ककर आग ही लगा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र का है। महिला का पति अपनी पत्नी से बाइक खरीदने के लिए 30 हज़ार रुपए मांग रहा था। पत्नी ने जब पैसे देने से मना किया, तो उसने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह जल गई।

मौके पर मौजूद महिला की बेटी ने पानी डालकर आग बुझाई। और इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। फिर वह अपनी मां को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का चेहरा, गला, छाती, पेट व पैर बुरी तरह झुलस गए हैं।

पीड़ित महिला की बेटी ने बताया की उनका पिता बबलू शराब का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता। और पैसे मांगता था। महिला का शरीर 40 फ़ीसदी तक चल चुका है। पीड़ित महिला ने बयान देते हुए कहा की उसका पति शराब पीकर आए दिन, उसके साथ मारपीट करता है। पीड़ित महिला ने कार्यवाही की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति बबलू के खिलाहसTफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button