मध्यप्रदेश

स्व. दीपक सिंह को जन्म देने वाले माता-पिता को मैं प्रणाम करता हूँ।- CM शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवार के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है। श्री चौहान ने कहा कि म.प्र. सरकार ने तय किया है कि शहीद स्व. दीपक सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि,पक्का मकान या प्लॉट तथा उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

भोपाल।। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा जिले के फरेंदा गाँव पहुँचकर शहीद सैनिक स्व. दीपक सिंह की शवयात्रा में शामिल होकर काँधा भी दिया। स्व. दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गत 16 जून को स्व. दीपक सिंह चीनी सेना के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष के दौरान शहीद हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपक जैसे भारत के सपूत के रहते भारत को कोई आँख उठाकर नहीं देख सकता। पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस का परिचय देकर चीन के घुसपैठिए सैनिकों के साथ संघर्ष किया है, उस पर समूचे भारत को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. दीपक सिंह सदैव हमारी यादों में अमर रहेंगे। भावुक होते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज यह गाँव धन्य हो गया है, उनको जन्म देने वाले माता-पिता को मैं प्रणाम करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवार के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है। श्री चौहान ने कहा कि म.प्र. सरकार ने तय किया है कि शहीद स्व. दीपक सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि,पक्का मकान या प्लॉट तथा उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद स्व. दीपक सिंह के ग्राम के मार्ग का नामकरण उनके नाम से किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम में स्व. दीपक सिंह की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाया जायेगा। मध्यप्रदेश के इस देशभक्त के बलिदान पर प्रदेश का हर नागरिक गर्व का अनुभव कर रहा है। परिजनों को शासन की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रारंभ में स्व. दीपक सिंह के निवास पहुँचकर उनके पिता गजराज सिंह गहरवार, पत्नी रेखा सिंह, भाई प्रकाश सिंह आदि से भेंट की और उन्हें सांतवना दी। मुख्यमंत्री ने शहीद स्व. दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button