मध्यप्रदेश

MP NEWS : जब मंत्री के बंगले बाहर ऐसी घटना हो सकती है तो फिर कहीं भी हो सकती है।

भोपाल।।मध्‍य प्रदेश की भाजपा सरकार में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सागर स्थित बंगले के पास गोली चलने से सनसनी फैल गई।घटना रविवार को देर रात हुई। उस समय मंत्री राजपूत अपने ऑफिस से बंगले लौटे थे। मंत्री के गनर अजय पाल ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीसरा फरार है। इस घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। इस घटना पर गोविंद सिंह राजपूत मंत्री ने कहा कि पुलिस को देखना होगा कि अगर एक मंत्री के बंगले के बाहर ऐसी घटना हो सकती है तो फिर कहीं भी हो सकती है। ये गंभीर मसला है। मैं इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के मुताबिक– गोपाल गंज थाना क्षेत्र की क्रिश्चियन कालोनी में रात को करीब पौने एक बजे की घटना है। जहां पर तीन बदमाश थे, जिसमें एक ने फायरिंग की। मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची थी। गौरव चौहान और विवेक ठाकुर की गिरफ्तारी की गई है। उनके पास से एक कट्टा, 5 कारतूस और एक BELENO CAR मिली हैं। एक आरोपी मूसा लिंकन फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बंगले पर लौट चुके थे और उनकी गाड़ी लौट रही थी, तभी ये गोली चलाने की घटना हुई है। मंत्री जी के बंगले से 150 मीटर दूरी पर 3-4 गोलियां दागी गईं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button