मध्यप्रदेशहिन्दी न्यूज

श्री गणेश/दुर्गा उत्सव वाले बयान से सांसद प्रज्ञा ठाकुर पलटते हुए बोली, धार्मिक आयोजन घरों में ही मानाए।

भोपाल।।आज राजधनी भोपाल में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर ने कहा की सभी त्यौहार और धार्मिक आयोजन घरों में ही मानाए जाएंगे। सार्वजनिक जगहों पर किसी प्रकार के आयोजन नहीं होंगे। जो सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा सोमवार को मीडिया के सामने बयान के विपरीत होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।


सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को मीडिया से कहा था कि श्री गणेश उत्सव एवं दुर्गा मूर्ति स्थापना होना चाहिए, इसके लिए वह गृहमंत्री से मिलने जाएंगी 


भोपाल कलेक्टर के जनसंपर्क क्रर्यालय के पोर्टल के जारी सूचना के अनुसार,सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटरों पर लगातार साफ सफाई होती रहे और लोगो की दैनिक जरूरत की मांग होने पर उसे पूरा किया जाए, डॉक्टर की टीम द्वारा लगातार इन केन्द्रों का सर्वे किया जाए, अन्य बीमारियों का इलाज भी चालू रहे। सार्वजनिक जगहों पर 5 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो, दुकानों और होटलों में सख्ती से सोशल डिस्टेंस और सेनेटाइजेशन का पालन कराया जाए। सभी त्यौहार और धार्मिक आयोजन घरों में ही मानाए जाएंगे। सार्वजनिक जगहों पर किसी प्रकार के आयोजन नहीं होंगे। जिम आदि खोलने के लिए प्रशासन जल्दी ही गाइड लाइन जारी करे। रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाए। रविवार को एक दिन के लॉक डाउन में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए व्यवस्था बनाई जाए, रविवार को बाहर से आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था बनाई जाए।जिससे उनको परेशानी ना हो।

यह बैठक प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक विधान सभा अध्यक्ष के कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, विधायक श्री विष्णु खत्री, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, डीआईजी श्री इरशाद वली और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button