मध्यप्रदेश : सरकारी नौकरियों में प्रदेश के ही विद्यार्थियों को लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा सभी मंत्रियों, मुख्य सचिव, विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से स्वतंत्रता दिवस पर की गई जनकल्याण की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लेकर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि
जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाई जाए। स्वतंत्रता दिवस 2020 पर की गई व्यापक जनहित की घोषणाओं, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए रोडमेप और उसके अमल के साथ ही उन योजनाओं को जमीन पर उतारने के पूरे प्रयास किए जाएं, जिनका क्रियान्वयन गत वर्ष गंभीरता से नहीं किया गया। विभिन्न कार्यों के लिए शिलान्यास और लोकार्पण भी भौतिक रूप से और जहां कोरोना का प्रभाव है वहां तकनीक के माध्यम से संपन्न किए जाएं।
इस अवसर पर CM चौहान ने कहा कि
मध्यप्रदेश में शासकीय सेवाओं में प्रदेश के ही विद्यार्थियों को लिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक वैधानिक प्रावधान किए जाएंगे।
हमने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश राज्य की शासकीय नौकरियां मध्यप्रदेश के बच्चों को ही दी जायेगी। हम इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रावधान कर रहे हैं। मध्यप्रदेश का संसाधन मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए है : मुख्यमंत्री श्री @Chouhanshivraj#MPjobs4MPstudents pic.twitter.com/aTAd2DtVoJ
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 18, 2020