मध्यप्रदेशहिन्दी न्यूज
मध्यप्रदेश : दुर्गा उत्सव मनाने की छूट,100 लोग जुट सकेंगे, प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
अनलॉक-4 : मध्यप्रदेश में दुर्गौत्सव उत्सव मनाने के लिए छुट दी गई है।सार्वजनिक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना स्थिति की समीक्षा बैठक में यह बात कही।
इस संबंध में अब प्रदेश भर के जिलों में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि
अनलॉक-4 के प्रावधान अनुसार दुर्गा उत्सव आयोजन में अधिकतम एक सौ व्यक्तियों की उपस्थिति की स्वीकृति होगी, परंतु कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तथा सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्यता: सुनिश्चित करना होगा। दुर्गा विसर्जन के संबंध में समयानुसार गाइड लाइन जारी की जाएगी।