गृह मंत्री का बड़ा बयान,गाय पर टैक्स नहीं लगा रहे हैं।
भोपाल।।मध्य प्रदेश में इन दिनों गाय पर चर्चा जोरों पर है। प्रदेश में गौ कैबिनेट के गठन करने के बाद पहली बैठक भी हो चुकी है। अब गौमाता के कल्याण के लिए शिवराज सरकार एमपी में गौ टैक्स लगा सकती है,यह चर्चा है।CM शिवराज सिंह चौहान ने ही गौ टेक्स की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गौ वंश के कल्याण के लिये धन जुटाने के लिये कुछ कर लगाने की योजना बना रही है। लेकिन गौ टैक्स को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अलग बड़ा बयान दे कर सभी को चौंका दिया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए गौ टैक्स लगाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम गाय पर टैक्स नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक परंपरा प्रकृति की व्यवस्था है, वो व्यवस्था इस तरह है कि अगर घर में पहली रोटी बनती है तो गाय की बनती है और जो आखिरी रोटी बनती है वो कुत्ते की। आज भी हमारे यहां एक बड़ी आबादी इस परंपरा का निर्वाह करती है उसे गौ ग्रास कहते हैं।
उन्होने कहा कि अभी उसका निर्णय नहीं हुआ है, उस दिशा में आगे बढऩे की सिर्फ बात हुई है। टैक्स गाय के ऊपर लगा है ये कहना ठीक नहीं है। इस दौरान राजस्थान में गायों की मौत पर गृह मंत्री मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का अलग- अलग जगह अलग -अलग स्टैंड रहता है, इसलिए अब उनको लोग छोड़ते जा रहे हैं।
“उर्जांचल टाईगर” पूर्व में हुए टाइपिंग मिस्टेक के लिए खेद प्रकट करता है। मिस्टेक देखते तत्काल अपडेट कर दिया गया है।