मामा,आपकी भांजी हूँ,मेरी कविता चुराकर आपको क्या मिलेगा?
भोपाल।। सर(मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी) भांजी हूँ आपकी मेरी कविता चुराकर आपको क्या मिलेगा? ये कविता मेरे द्वारा लिखी गयी है,उम्मीद है,आप मेरे अधिकारों का हनन नहीं करेंगे। मामा तो अधिकारों की रक्षा के लिए हैं ना।
दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हाल ही में कथित तौर पर अपनी पत्नी साधना सिंह द्वारा लिखी एक कविता सोशल मीडिया पर साझा की थी।उस कविता पर भूमिका बिरथरे नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपना दावा ठोकते यह बात सोशल मीडिया पर लिखा है।
पिता और पुत्री का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल रिश्ता होता है। यह ऐसा रिश्ता है, जिसमें कोई शर्त नहीं होती, यह बिल्कुल निस्वार्थ होता है।
पुत्री, पिता के सबसे करीब और पिता का अभिमान भी होती है। एक बेटी को सबसे ज्यादा प्यार और गर्व अपने पिता पर होता है। pic.twitter.com/AH1nd53eLz
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) November 22, 2020
यह पोस्ट CM शिवराज ने अपने ससुर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और ससुर की तस्वीर के साथ,पिता पुत्री के रिश्ते को बयान करती एक कविता 22 नवंबर 2020 को शेयर किए थे। इस पोस्ट को लेकर CM शिवराज ने कहा था कि यह कविता उनकी पत्नी द्वारा लिखी गई है। CM शिवराज के द्वारा इस कविता को साझा करने के बाद भूमिका ने सबूतों के साथ इस कविता पर दावा करते हुएअपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट्स पोस्ट करते हुए दिखाया कि कैसे उसने इस कविता को 22 नवंबर 2020 से पहले ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से पोस्ट किया हुआ है।
https://twitter.com/bhumikabirthare/status/1333363326189912064