कांग्रेस का मौन धरना प्रदर्शन “किसानों के साथ, कांग्रेस का हाथ”
भोपाल।।कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भोपाल समेत प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल में आयोजित मौन धरने के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मौजूदा समय में बहुत सी पार्टियां राष्ट्रवाद की बात करती हैं, लेकिन उनके यहां पर एक भी स्वतंत्रता सेनानी नहीं दिखता। ये तो सिर्फ कांग्रेस में दिखते हैं।
किसानों के साथ, कांग्रेस का हाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष हाथो में ट्रेक्टर के पुतले के साथ मौन धरना देकर किसानों का समर्थन किया। “किसानों के साथ, कांग्रेस का हाथ”
किसान आंदोलन का समर्थन:
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष हाथो में ट्रेक्टर के पुतले के साथ मौन धरना देकर किसानों का समर्थन किया।
“किसानों के साथ, कांग्रेस का हाथ” pic.twitter.com/1gNzF82PG3
— MP Congress (@INCMP) December 28, 2020
कांग्रेस ने सोमवार दोपहर भोपाल में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया।कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन द्वारा बीजेपी सरकार के लाए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानो के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हाथों प्रतीकात्मक रूप से हाथों में ट्रैक्टर लिए हुए थे।