मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : पुलिस मुख्यालय के पास बीमार महिला के साथ मारपीट के बाद किया दुष्कर्म

भोपाल।। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुलिस मुख्यालय (PHQ) से कुछ दूर एक बीमार महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12 बजे की है। जब महिला जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी। पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

कपड़े की दुकान में किया दुष्कर्म 

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की है।महिला की उम्र 35 साल है वह पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। गुरुवार को महिला हमीदिया अस्पताल गई थी। वहां उसे पता चला की,खाना वितरण लाल परेड मैदान के पास हो रहा है। खाना उसने महिला वहां गई, खाना खाया। उसके बाद अपने घर महिला रात करीब 12 बजे पैदल जा रही थी,जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार के पास एक आरोपी ने उसका मुंह दबाकर, हाथ पकड़ कर खींचते हुए महिला को कपड़े की दुकान में ले गया।

रेप

 

आरोपी हुआ गिरफ़्तार

आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट किया और फिर दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध  मारपीट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button