मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : देश की सेवा कर लौटे फौजी के स्वागत में गांव वालों ने बिछा दी हथेली,देखिए वीडियो

नीमच।।देश सेवा के बाद फौजी के अपने गांव लौटेने पर मध्य प्रदेश नीमच के जीरन गांव वालों ने उनके स्वागत में अपनी हथेलियां बिछा दी। गांव वालों का प्रेम देखकर फौजी विजय बहादुर सिंह भावुक होते  हुए बोले इस गांव में पैदा होने पर मुझे गर्व है। 

17 साल 26 दिन देश की सेवा कर लौटे फौजी के स्वागत में बिछा दी हथेली 

MP नीमच जिले के जीरन गांव से 60 युवा फौज में हैं और देश की सेवा कर रहें हैं।17 साल 26 दिन देश सेवा करने के बाद फौजी विजय बहादुर सिंह रिटायर होकर 3 फरवरी को अपने गांव पहुंचे थे। उन्होने करगिल ,लेह,लद्दाख,सियाचिन ग्लेशियर और अरुणाचल प्रदेश जैसे दुश्मनों की सीमाओं से लगे हुए संवेदनशील जगह पर देश के लिए भारतीय सेना में अपनी सेवाएंं दी।

जब रिटायरमेंट के बाद अपने गांव लौटे तो गांव के लोग अपनी हथेलियों जमीन पर बिछा दी और फौजी को अपने हथेली पर पांव रखवाकर गांव व के प्राचीन गणेश मंदिर दर्शन कराने के लिए ले गए। 

देखिए वीडियो

https://www.facebook.com/urjanchaltigernews/videos/1086209005230786/

रिटायर्ड फौजी विजय बहादुर का कहना है कि सेना में रहते हुए देश के अलग.अलग राज्यों में पोस्टिंग के बाद देश की सेवा करने वाले रिटायर्ड फौजी विजय बहादुर ने कहा,आज गांव वालों ने उन्हें अपनी हथेलियों पर चला कर जो सम्मान दिया, उससे बड़ा सम्मान उनके लिए कुछ नहीं हो सकता। 

 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button