MP:अस्पताल में इलाज़ कराने आई महिला को 300 मी.तक घसीट कर बाहर निकाला।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बीते गुरुवार को मध्यप्रदेश के खरगोन में जिला अस्पताल में एक गार्ड ने महिला को 300 मीटर घसीटते हुए बाहर सड़क पर छोड़ दिया। मामला सोशल मीडिया में जब तूल पकड़ा तब सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा ने गार्ड को हटाने का आदेश जारी किया है।
क्यों महिला को गार्ड ने घसीटकर बाहर निकाला
प्रप्त जानकारी के अनुसार गार्ड ने महिला को अस्पताल से बाहर जाने लिए कहा लेकिन जब महिला ने मना कर दिया। तब गार्ड ने महिला को 300 मीटर की दूरी तक घसीटा और अस्पताल के बाहर निकाल दिया। घटना के समय कई लोग खड़े थे लेकिन वे लोग तमाशहीन बन देखते रहे। महिला जिला अस्पताल में इलाज़ के लिए आई थी
https://www.facebook.com/134458220042844/videos/828087097746890
क्या कहता है नियम
जानकारों की माने अस्पताल के नियमानुसार महिला को अस्पताल से बाहर निकालने के लिए महिला गार्ड की मदद लेना चाहिए था। अगर महिला मानसिक रोग या किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसकी जानकारी अफसरों को देनी चाहिए थी।
दोषी पर की जाएगी कार्यवाई
मामला सोशल मीडिया में जब तूल पकड़ा तब सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा ने गार्ड को हटाने का आदेश जारी किया है। सिविल सर्जन डॉक्टर दिव्येश वर्मा ने बताया कि महिला को घसीटना बहुत गंभीर मुद्दा है। इस मामले के दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।