MP का नया मंत्रिमंडल तैयार,दिल्ली से हरी झंडी का इंतज़ार !
CM शिवराज सिंह चौहान सरकार का नया मंत्रिमंडल बनकर तैयार हो गया है।दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
मंत्रिमंडल विस्तार की संभावित तारीख 28-29 मई
सूत्रों की माने तो CM शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली जाने की तैयारियां पूरी कर ली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की मंगल या बुधवार को सीएम शिवराज सिंह दिल्ली में होंगे। आधिकारिक तौर पर उन्हें दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से मुलाकात करनी है। माना जा रहा है कि इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी बातचीत होगी।
शिवराज मंत्रिमंडल में कुल कितने मंत्री होंगे
बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में 20-22 मंत्री होंगे। मंत्रिमंडल में कैबिनेट के साथ राज्य मंत्री भी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से इस मामले में प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है।
शिवराज मंत्रिमंडल में सिंधिया गुट के कितने मंत्री होंगे
सूत्रों की माने तो शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगभग 8 मंत्री पद दिए गए हैं।