राजीव रंजन मीना होंगे सिंगरौली जिले के नए कलेक्टर
सिंगरौली जिला कलेक्टर वी एस चौधरी कोलसानी का तबादला हो गया है। उन्हें आयुक्त, नगरपालिक निगम, भोपाल बनाया है। उनकी जगह राजीव रंजन मीना प्रबंध संचालक,(मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम,भोपाल तथा पदेन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन,नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग) को सिंगरौली कलेक्टर बनाया गया है।जल्द ही बतौर कलेक्टर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
8 मार्च 2019 को वी एस चौधरी कोलसानी बतौर कलेक्टर सिंगरौली जिले का कार्यभार ग्रहण किए। जिले में अपने कार्यकाल के 15 महीनों में वी एस चौधरी कोलसानी ने कई ऐसे कार्य किए जिसे सिंगरौलीवासी हमेशा याद रखेंगे। उनके कार्यकाल में जिले को जहां एयरपोर्ट व मेडिकल कॉलेज जैसी सौगात मिली। वहीं सैकड़ों की संख्या में लंबित कार्य पूरे किए गए।
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के स्थानांतरण करते हुए नवीन पद-स्थापना की है।
क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पद-स्थापना | नवीन पद-स्थापना |
1. | डॉ. श्रीकांत पाण्डेय | कलेक्टर, देवास | अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
2. | श्री आलोक कुमार सिंह | उप सचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग तथा प्रबंध संचालक, कृषि उद्योग विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) | कलेक्टर जिला धार |
3. | श्री इलैयाराजा टी. | संचालक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम तथा संचालक, विमानन (अतिरिक्त प्रभार) | कलेक्टर, जिला रीवा |
4. | श्री श्रीकांत बनोठ | कलेक्टर जिला धार | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
5. | श्री जगदीश चन्द्र जटिया | कलेक्टर, जिला मण्डला | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
6. | श्री वेदप्रकाश | संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) | कलेक्टर जिला नरसिंहपुर |
7. | श्री दीपक कुमार सक्सेना | कलेक्टर, जिला नरसिंहपुर | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
8. | श्री अनिल कुमार खरे | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग | कलेक्टर, जिला मण्डला |
9. | श्री बसंत कुर्रे | कलेक्टर, जिला रीवा | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
10. | श्री वी.एस. चौधरी कोलसानी | कलेक्टर, जिला सिंगरौली | आयुक्त, नगरपालिक निगम, भोपाल |
11. | श्री बी. विजय दत्ता | आयुक्त, नगरपालिक निगम, भोपाल | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
12. | श्री चन्द्रमौलि शुक्ला | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं वि.क.अ., विशेष परियोजनाएँ | कलेक्टर, जिला देवास |
13. | श्री संजय कुमार | कलेक्टर, जिला आगर-मालवा | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन |
14. | श्री राजीव रंजन मीना | प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा पदेन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग | कलेक्टर, जिला सिंगरौली |
15. | श्री अवधेश शर्मा | उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय | कलेक्टर, जिला आगर-मालवा |