राफेल का भारत आना गर्व का क्षण – सांसद रीति पाठक

काफी लंबे वक्त से जिस लड़ाकू विमान का इंतजार था, वो राफेल विमान भारत आ चुका है। भारतीय वायुसेना की ताकत आज कई गुना बढ़ गई है। भारत और फ्रांस के बीच हुए सौदे के तहत राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप अंबाला पहुंची। इस विषय पर सिंगरौली-सीधी की सांसद रीति पाठक से उर्जांचल टाईगर के संपादक ने ख़ास बात की,उन्होने राफेल के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की।
राफेल पर पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद रीति पाठक ने कहा कि राफेल के आने से निश्चित रूप से सैन्य सुविधा मजबूत होगी साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा। यह पूरे भारत के लिए गर्व का समय है।
उन्होने आगे कहा आत्मनिर्भर भारत बनने के अध्याय में यह नया पन्ना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के नेतृत्व, उनके दूरदर्शी सोंच का परिणाम है। निरंतर प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन मे देश नया मुकाम हासिल कर रहा है। आज मैं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर जी को याद करना चाहूंगी, राफेल डील में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होने कहा आज जब हम कई तरह के संकट से जुझ रहें हैं,ऐसे समय में राफ़ेल का आना देश के लिए महत्वपूर्ण है। हम अब तक PPE किट मास्क जैसे के अन्य कई चीजों के लिए दूसरे देशों के ऊपर निर्भर थे लेकिन प्रधानमंत्री जी के “आत्मनिर्भर भारत बनने” के आह्वान से आज यह सारी चीजे अपने देश में संभव है।
