मध्यप्रदेश : उद्घाटन से पहले भ्रष्टाचार की बाढ़ में बह गया पुल।
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौका दिया, करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही बह गया। जिले के सुनवारा गांव में वैनगंगा नदी पर बने इस पुल का इस्तेमाल करीब एक महीना पहले ही शुरू हुआ था। आज इसका उद्घाटन होने वाला था लेकिन उससे पहले ही यह पुल भ्रष्टाचार की बाढ़ में बह गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुल के निर्माण में तीन करोड़ सात लाख रुपये की लागत आई थी। इसका निर्माण कार्य एक सितंबर 2018 में शुरू हुआ था। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बता दें कि यह पुल केवलानी विधानसभा के अंतर्गत आता है। यहां के विधायक भाजपा के राकेश पाल हैं।
https://www.facebook.com/urjanchaltigernews/posts/1675347119287272