कांग्रेस डूबता जहाज है।- नरोत्तम मिश्रा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में सर्वदलीय बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 35 दिन बाद हम ही विधानसभा अध्यक्ष बनाएंगे।
कमलनाथ मंगलवार सुबह विधानसभा में सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए। यह सत्र तीन दिन का बुलाए जाने को लेकर था। सरकार इस दौरान बजट, छह से ज्यादा बिल के साथ स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव कराना चाह रही थीं। ऐसे में कमलनाथ ने साफ कर दिया कि वे बजट बुलाए जाने के पक्ष में हैं, लेकिन अगर सत्र एक दिन से ज्यादा का होता है तो प्रश्न और ध्यानाकर्षण भी होगा।
कांग्रेस डूबता जहाज है।- नरोत्तम मिश्रा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर-चंबल के दौरे के बाद अब कमलनाथ वहां का दौरा करेंगे। यहां 6 जिलों में 16 सीटों पर उपचुनाव होना है। इधर, टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में मचे घमासान पर तंज कसते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। वह मानने को तैयार नहीं है।
सदन की वर्तमान स्थित
पार्टी | सीट |
भाजपा | 107 |
कांग्रेस | 88 |
बहुजन समाज पार्टी | 2 |
समाजवादी पार्टी | 1 |
निर्दलीय | 4 |
खाली | 28 |
