शिवराज के मंत्री का कांग्रेसी कार्यकर्ता के सामने घुटना टेकते वीडियो वायरल।
भाजपा प्रत्याशी और शिवराज कैबिनेट के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक कांग्रेस कार्यकर्ता के कदमों में गिर गए। तोमर का यह वीडियो वायरल हो गया है।मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर-ईस्ट सीट से उप-चुनाव लड़ रहे। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने तंज़ कसते हुए कहा यही फर्क होता है टिकाऊ और बिकाऊ में।
प्रद्युम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मंत्री भी बन गए और अब चुनाव में उतरे हैं।
दिग्विजय ने वीडियो शेयर कर लिखा
यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में। कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अभी तो घुटने टेके हैं। 3 नवंबर तक यह साष्टांग करेंगे। चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे।
यही फ़र्क़ है बिकाऊ और टिकाऊ में!! कॉंग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं व नेताओं का पूरा ख़्याल रखना चाहिए।
अभी तो घुटने टेके हैं ३ नवंबर तक साष्टांग करेंगे। चुनाव हारने के बाद ऑंख दिखाएँगे। https://t.co/3oJYoxyswj
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 24, 2020