MADHYAPRADESH NEWS : फर्जी अंकसूची बनाकर नौकरी पाने वालों पर होगी FIR
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आठ वर्ष तक नौकरी करने वाले आठ जालसाजों के खिलाफ पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने आठों जालसाजों को पहले ही नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।
फर्जी अंकसूची बनाकर जालसाजी करने वालॉ के दस्तावेज़ क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य कार्यालय ने पुलिस को सौंप दिए हैं। जांच के बाद सभी जालसाज़ों से वेतन की रिकवरी भी होगी।
जालसाजों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।
दरअसल 2011में स्वास्थ्य विभाग में विशेष भर्ती अभियान के तहत फर्जी अंकसूची बनाकर आठ जालसाजों ने लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर की नौकरी पा ली थी। सभी को ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापना दी गई थी। आठ साल तक नियमित कर्मचारी के रूप में सेवा देने वाले इन लैब टेक्नीशियन व रेडियोग्राफर के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच कराई गई, तो वे फर्जी निकले। ओमती पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जल्द ही, जालसाजों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।