Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब।

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर ताज अपने नाम कर लिया है। 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता पोरवाल को ताज पहनाया। अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का रिप्रेजेंट करेंगी।

निकिता पोरवाल एक प्रसिद्ध पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। निकिता ने अपनी शिक्षा बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में पूरी की है, जहां उनका विशेष ध्यान ड्रामा पर रहा। निकिता ने 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। निकिता पोरवाल ने 18 साल की उम्र मे ही एक टीवी शो की होस्ट बनीं। निकिता पोरवाल ने रामलीला में मां सीता का किरदार भी निभा चुकी ही। इवेंट 16 अक्टूबर की रात मुंबई के वर्ली में फेमस स्टूडियो में आयोजित किया गया था जिसमे निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर ताज अपने नाम कर लिया है। अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का रिप्रेजेंट करेंगी।

ओम प्रकाश शाह

ओम प्रकाश शाह

ओम प्रकाश शाह urjanchaltiger.com डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मध्य प्रदेश की खबरे लिखते हैं। राजनीति, क्राइम, और स्थानीय खबरें लिखना पसंद है।

Live TV