Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

10 हजार की रिश्वत लेते संपदा अधिकारी का सहायक चढ़ा लोकायुक्त की टीम के हत्थे।

सागर। जिले मे लोकायुक्त की टीम ने संपदा अधिकारी के सहायक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो धर दबोचा। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कबीर वार्ड खुरई निवासी यशवंत पिता कन्हैयालाल विश्वकर्मा उम्र 39 वर्ष ने लोकायुक्त मे शिकायत की थी की उसे वर्ष 2022 मे हाउसिंग बोर्ड से आवास आवंटित हुआ था जिसका वह किश्त जमा कर रहा है वह आवंटित आवास मे अपनी पत्नी का भी नाम जुडवाना चाहता था लेकिन संपदा अधिकारी कार्यालय का सहायक ब्रजेश नायक आवंटित आवास मे उसकी पत्नी का नाम जुड़वाने के बदले 16 हजार की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने पर लोकयुक्त की टीम ने आरोपी को रंगे हाथो दबोचने के लिए एक योजना बनाई। योजना के तहत जब शिकायतकर्ता यशवंत विश्वकर्मा से सहायक ब्रजेश नायक 10 हजार रु की रिश्वत ले रहा था उसी समय लोकयुक्त की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथो धर दबोचा। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

ओम प्रकाश शाह

ओम प्रकाश शाह

ओम प्रकाश शाह urjanchaltiger.com डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मध्य प्रदेश की खबरे लिखते हैं। राजनीति, क्राइम, और स्थानीय खबरें लिखना पसंद है।

Live TV