Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

नवानगर पुलिस की उदासिनता,बेखौफ दरिंदे ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम।

सिंगरौली। जिले के नवानगर पुलिस की उदासिनता के कारण बेखौफ दरिंदे ने 05 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जिले मे आये दिनो हो रही रेप की वरदातों पर पुलिस अंकुश लगाने मे असफल साबित हो रही है।

जाने क्या था पूरा मामला- जिले के नवानगर थाना क्षेत्र मे एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश मे आया है जहां बेस्ट बंगाल के एक आरोपी ने 5-6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कैंपस में काम कर रहे बेस्ट बंगाल के मजदूर बुद्धन कोल ने अकेली पाकर एक 5-6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। उक्त मामले मे एसपी ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ,जांच चल रही है।  जिले मे आये दिनो हो रही दुष्कर्म की वरदातों से जिले मे दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आमजन में रेप की घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से विश्वास उठ रहा है।

ओम प्रकाश शाह

ओम प्रकाश शाह

ओम प्रकाश शाह urjanchaltiger.com डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मध्य प्रदेश की खबरे लिखते हैं। राजनीति, क्राइम, और स्थानीय खबरें लिखना पसंद है।

Live TV