हिन्दी न्यूज

Mahindra Bolero 2022: धांसू लुक और शानदार फीचर्स के साथ लांच होगी महिंद्रा बोलेरो

2022 Mahindra Bolero: नए अवतार में लॉन्च होगी बोलेरो बोल्ड लुक और नए अवतार Mahindra Bolero (महिंद्रा एंड महिंद्रा) जल्द ही ग्राहक की पसंदीदा SUV 2022 Bolero को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इस नई एसयूवी को कई बार देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है और कई फीचर्स का भी खुलासा किया गया है।

पिछली कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra Bolero फेसलिफ्ट में केवल कॉस्मेटिक मेकओवर होगा और तकनीकी रूप से कार वही होगी। पहले जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक महिंद्रा की नई बोलेरो टू-कलर एक्सटीरियर के साथ आएगी। जानकारी सामने आई है कि Mahindra 2022 में Bolero के फ्रंट में दो एयरबैग हैं।

सेंसर और स्पीड अलर्ट जैसी सुविधाएं

एक रिपोर्ट के मुताबिक Mahindra ऑटोमोटिव नई Bolero को मई या जून 2022 में लॉन्च करेगी, हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। एसयूवी के फ्रंट में फोग्लैम्प हाउसिंग दी गई है और ये टॉप मॉडल के साथ उपलब्ध होंगे। हेडलैम्प का डिज़ाइन पहले जैसा ही है लेकिन इंटीरियर डिज़ाइन में कुछ बदलाव हैं।

कंपनी इस नई एसयूवी में नए फीचर्स भी जोड़ सकती है, जिसमें मॉडिफाइड डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री मिल सकती है। साथ ही नई Mahindra Bolero में नए फीचर्स और मॉडिफाइड केबिन मिल सकता है. कार के साथ एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे।

शानदार माइलेज और फीचर्स के साथ

2022 Mahindra Bolero में मौजूदा मॉडल का 1.5-लीटर डीजल इंजन हो सकता है जो 75 बीएचपी और 210 एनएम पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। एआरएआई के मुताबिक यह एसयूवी एक लीटर डीजल पर 16.7 किलोमीटर तक चल सकती है। तीन सिलेंडर वाला इंजन होने के बावजूद यह इंजन शक्तिशाली है और कार को तेज गति में लाता है।

2022 Bolero के अलावा, महिंद्रा एक नई पीढ़ी की Scorpio पर भी काम कर रही है जो जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। कंपनी नई स्कॉर्पियो को बिल्कुल नया लुक देने जा रही है और यह नया मॉडल मौजूदा एसयूवी को रिप्लेस नहीं करेगा बल्कि दोनों स्कॉर्पियो को एक साथ बेचा जाएगा।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button