New Mahindra Bolero : नए महिंद्रा बोलेरो से जुड़े हर सवाल का जवाब पढिए यहां !
महिंद्रा ने बगैर हल्ला किए ग्राहकों की पसंद की एसयूवी बोलेरो SUV Mahindra Bolero के साथ 2 एयरबैग देना शुरू कर दिया है।
जानकारी के लिए बता दें की नए साल 2022 से भारत में सभी वाहनमें 2 एयरबैग्स होना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले, मारुति सुजुकी ऑल्टो और एस-प्रेसो, रेनॉल्ट क्विड और महिंद्रा बोलेरो जैसी कारों सहित कई कंपनियों की सस्ती कारें केवल ड्राइवर साइड एयरबैग के साथ आती थीं। कंपनियां अलग से पैसे देकर अगले यात्रियों के लिए विकल्प के तौर पर एयरबैग की पेशकश कर रही थीं।
नए सुरक्षा नियमों के तहत, कंपनी अब महिंद्रा बोलेरो के साथ डुअल फ्रंट एयरबैग की पेशकश कर रही है, जो इस मजबूत एसयूवी को सुरक्षा के मामले में और भी मजबूत बनाती है।पैसेंजर साइड एयरबैग्स देने के लिए कंपनी ने अपने डैशबोर्ड में भी मामूली बदलाव किए हैं।
कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी बोलेरो को दो नए रंगों के साथ लॉन्च करेगी, लेकिन इसे पहले की तरह 3 सिंगल कलर में लॉन्च किया गया है।
पढिए : उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भाया देसी जुगाड़, दिया इन्वेस्टमेंट का ऑफर !
इंजन | 2523 cc m2DiCR इंजन |
अधिकतम पावर | 46.3 kW @ 3200 rpm |
अधिकतम टॉर्क | 195 NM @ 1400-2200 rpm |
गियर बॉक्स | NGT 520, 5 स्पीड 5वें गियर में ओवरड्राइव के साथ सभी सिंक्रोमैश |
सस्पेंशन | फ्रंट – रिजिड लीफ़ स्प्रिंग रियर – रिजिड स्प्रिंग लीफ़ |
टर्निंग रेडियस | 5.9 m |
परिमाप | लंबाई 4421 x चौड़ाई 1745 x ऊंचाई 1910 mm |
व्हील बेस | 2680 mm |
ब्रेक क्लच | फ्रंट – डिस्क, रियर – ड्रम, हाइड्रॉलिक |

नए Mahindra Bolero में क्या है खास ?
- पैसेंजर साइड एयरबैग्स देने के अलावा Mahindra Bolero में और कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- एसयूवी में ऑक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, कीलेस एंट्री, पावर स्टीयरिंग और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी ही सुविधाएं हैं।
- सुरक्षा सुविधाओं में बोलेरो में ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट शामिल हैं।
- महिंद्रा ने बोलेरो पहले सा 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर mHawk75 डीजल इंजन दिया है जो 75 हॉर्सपावर और 210 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।
- कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है।
कीमतों में कितना हुआ इजाफा ?
कंपनी ने अलग से एयरबैग देने के लिए एसयूवी की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की है। बोलेरो तीन वैरिएंट बी4, बी6 और बी6 ऑप्ट में आता है जिनकी कीमत में 14,000-16,000 रुपये का मामूली इजाफा किया गया है।
New Mahindra Bolero : नए महिंद्रा बोलेरो से जुड़े हर सवाल का जवाब पढिए यहां !
सवाल – नए महिंद्रा बोलेरो की ऑन-रोड क़ीमत क्या है?
जवाब – दिल्ली में महिंद्रा बोलेरो की ऑन-रोड क़ीमत ₹ 10.53 लाख से ₹ 11.65 लाख तक है।
सवाल – नए महिंद्रा बोलेरो 1 लीटर में कितने किलोमीटर जाती है?
जवाब – 16.7 किमी प्रति लीटर
सवाल – नए महिंद्रा बोलेरो में कितने लोग बैठ सकते हैं ?
जवाब – नए महिंद्रा बोलेरो 07 सीटर है।
सवाल – नए महिंद्रा बोलेरो पेट्रोल या डीजल किस ईधन से चलती है ?
जवाब – नए महिंद्रा बोलेरो डीजल से चलती है।