हिन्दी न्यूज

Mahindra Thar 2WD: आज लॉन्च होगी Mahindra THAR SUV के सस्ते और किफायती वैरिएंट, जाने कीमत!

Mahindra Thar 2WD: महिंद्रा बहुत ही जल्द मार्केट मे THAR SUV के कुछ नए शानदार और किफ़ायती वेरिएंट पेश करेगा। New Mahindra Thar मे नए पावरट्रेन (Powertrain) और कलर ऑप्शन (Color Option) समेत कई बदलाव होंगे। नई महिंद्रा ठार के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही कंपनी ने नए Mahindra Thar 2WD वेरिएंट का ब्रोशर (brochure) अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसे आज यानी 9 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। इसकी कीमत की घोषणा दिन में किसी भी समय की जा सकती है। Mahindra Thar आने वाली 2WD वेरिएंट इसके 4X4 वेरिएंट जैसा दिखेगा। इसे सिर्फ 4X4 बैज ही नहीं मिलेगा। इसे दो नए रंगों- Blazing Bronze और Everest White में पेश किया जाएगा।

Mahindra Thar 2WD: आज लॉन्च होगी Mahindra THAR SUV के सस्ते और किफायती वैरिएंट, जाने कीमत!New Mahindra Thar 2WD Engine

Thar के 2WD Version केवल हार्ड-टॉप रूफ के साथ उपलब्ध होंगे। थार के 2WD वेरिएंट में नया 1.5-लीटर डीजल इंजन (117 bhp) मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (Manual Gear Box) से जुड़ा होगा। दूसरी ओर, 4X4 वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता रहेगा, जो 6-स्पीड MT और AT से जुड़ा है। THAR के 2WD और 4X4 दोनों संस्करणों को 2.0-लीटर Turbo petrol engine द्वारा संचालित किया जाएगा जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर AT विकल्प के साथ होगा।

New Mahindra Thar 2WD Price

Mahindra Thar के 4X4 संस्करण (Version) की कीमत वर्तमान में 13.59 लाख रुपये से 16.29 लाख रुपये (Ex-showroom) के बीच है। आने वाली 2023 Mahindra Thar 2WD की कीमत इससे काफी कम रहने की उम्मीद है। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये (Ex-showroom) से शुरू हो सकती है। आप इसे सीधे Mahindra के शोरूम के साथ-साथ ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button