
Mahindra Bolero Neo Plus SUV : क्या आप अपने परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ऐसी SUV की तलाश कर रहे हैं, जो आपकी जेब पर ज्यादा भारी न पड़े? अगर आपको मार्केट में कोई भी SUV पसंद नहीं है तो थोड़ा और इंतज़ार करें क्योंकि तीन नई किफायती SUVs लॉन्च होने वाली हैं. आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं। शुरुआत करते हैं Mahindra Bolero Neo Plus SUV से।
Mahindra Bolero Neo Plus SUV
Mahindra जल्द ही देश में Bolero Neo Plus SUV लॉन्च करेगी। मॉडल में थार का 2.2L mHawk डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ है। इसे दो वेरिएंट्स- P4 और P10 में दो सीटिंग कॉन्फिगरेशन- 7 और 9 सीटों में उपलब्ध कराया जा सकता है। Mahindra Bolero Neo Plus के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत लगभग 10 लाख रुपये और फुली लोडेड मॉडल के लिए 12 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
CITROEN C3 7-सीटर SUV
Citroen C3 पर आधारित 7-सीटर SUV को हाल ही में भारत में परीक्षण के दौरान देखा गया था। लॉन्च होने पर, यह अगले साल किसी समय शोरूम में आने वाली सबसे सस्ती 7-सीटर SUVs में से एक हो सकती है। नए Citroen 3-Row मॉडल की अनुमानित कीमत 9.50 लाख रुपये से 17.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह C3 हैचबैक से लंबी होगी। अलग तरह से डिज़ाइन की गई ग्रिल, फ्रंट बंपर और लो-पोज़िशन फॉग लैंप जैसे डिज़ाइन बिट्स इसे C3 से अलग करते हैं।
Nissan Magnite 7-Seater
निसान इंडिया मैग्नाइट सब-4 मीटर एसयूवी पर आधारित एक 7-सीटर एसयूवी लॉन्च करना चाह रही है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है, इस प्रकार यह भारत में सबसे सस्ती 7-सीटर एसयूवी में से एक है। इसके ज्यादातर फीचर्स और डिजाइन एलीमेंट मैग्नेट 5-सीटर से मिलते-जुलते होंगे। 7-सीटर SUV में समान 1.0L NA पेट्रोल इंजन (72bhp) और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन (100bhp) मिलने की संभावना है।