Fashion

Mangalsutra Design : मंगलसूत्र के यूनिक और लेटेस्ट डिज़ाइन इस करवाचौथ देंगे ट्रेंडी लुक

Mangalsutra Design :मंगलसूत्र सोलह श्रृंगार का अहम् हिस्सा है या ऐसा कहा जाए की शादी शुदा महिलाओं के लिए मंगलसूत्र पहनने अनिवार्य है। हर महिला अपनी पसंद के अनुसार मंगलसूत्र पहनना पसंद करती है। बाजार में आपको कई तरह के मंगलसूत्र डिजाइन मिल जाएंगे और जब आपके सामने इतने सारे विकल्प हों तो अपने लिए किसी एक को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपकी इस समस्या को हल करने के लिए आज हम आपके लिए साड़ी के साथ पहनने के लिए खास तौर पर चुने गए मंगलसूत्र डिजाइन का कलेक्शन लेकर आए हैं। अगर आप ज्यादातर साड़ी का इस्तेमाल करती हैं तो आपको मंगलसूत्र के ये डिजाइन जरूर देखने चाहिए।

ॐ आकार का मंगलसूत्र (Om Shape Mangalsutra)

Mangalsutra Design : मंगलसूत्र के यूनिक और लेटेस्ट डिज़ाइन इस करवाचौथ देंगे ट्रेंडी लुक

काले मोतियों से बना यह मंगलसूत्र पारंपरिक शैली में बनाया गया है। यह एक डोरी वाला मंगलसूत्र है जिसमें धागे पर काले और सोने के मोती गुंथे हुए हैं। इसका लॉकेट बहुत अनोखा है जिस पर सोने की धातु से ओम लिखा हुआ है।

चौकोर आकार का मंगलसूत्र (Square Shape Mangalstura)

Mangalsutra Design : मंगलसूत्र के यूनिक और लेटेस्ट डिज़ाइन इस करवाचौथ देंगे ट्रेंडी लुक

चौकोर आकार में बना यह मंगलसूत्र भी बेहद अनोखा है। इसे बनाने में कई जंजीरों का प्रयोग किया जाता है और इसमें काले रंग के मोतियों का भी प्रयोग किया जाता है। इसमें नीचे की तरफ चौकोर स्टाइल का पेंडेंट है। यह सोने की चमक वाला पेंडेंट खूबसूरती से उकेरा गया है। इस पेंडेंट के नीचे छोटे-छोटे सोने के मोती भी लटक रहे हैं जो इसे बेहद स्टाइलिश लुक दे रहे हैं।

डबल चेन मंगलसूत्र (Double Chain Mangalstura)

Mangalsutra Design : मंगलसूत्र के यूनिक और लेटेस्ट डिज़ाइन इस करवाचौथ देंगे ट्रेंडी लुक

यह डबल चेन मंगलसूत्र अद्भुत और क्लासिक है। इस मंगलसूत्र चेन डिज़ाइन में पहले एक काले मोती का धागा और फिर एक सोने की चेन लाइन है। इसी तरह नीचे की तरफ एक पेंडेंट लगाकर यह लंबी चेन बनाई गई है। यह सोने का लॉकेट बहुत ही बारीकी से तैयार किया गया है, जो कई रंगों से भरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!