हिन्दी न्यूज
Maruti Suzuki Price Hike : मारुति सुजुकी Alto हुई 12,500 रूपये मंहगी,देखे नई रेट लिस्ट !
देश की सबसे विश्वसनीय कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki मारुति सुजुकी ने अपने कार के दाम बढ़ा दिए हैं। 15 जनवरी से देशभर में नई दरें लागू कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार Maruti Suzuki मारुति सुजुकी ने नए साल में अपनी कार के विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में 4.3% तक की बढ़ोतरी की है।
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया, अब आपको कार खरीदने के लिए नई दरें चुकानी होगी। कार की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के पीछे कंपनी का कहना है, कमोडिटी प्राइस और प्रोडक्शन कॉस्ट की दरें बढ़ने से कार की कीमतें बढ़ाई जा रही है।
Maruti Suzuki मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। Maruti WagonR की कीमतों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। ऐसे में आदमी की जेब को एक और झटका लगा है।
गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले वर्ष 2021 में भी अपने कार की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की थी। देखें लिस्ट कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा।
Maruti Suzuki Cars Price Hike (15 January 2022)
Models | Price Hike |
WagonR | 30,000 Rs. |
Eeco | 27,000 Rs. |
Baleno | 21,000 Rs. |
S-Cross | 21,000 Rs. |
Ertiga | 21,000 Rs. |
XL6 | 16,000 Rs |
Celerio | 16,000 Rs. |
Ciaz | 15,000 Rs. |
Ignis | 15,000 Rs. |
Swift | 15,000 Rs. |
Brezza | 14,000 Rs. |
Alto | 12,500 Rs. |
S-Presso | 12,500 Rs. |
Super carry | 10,000 Rs. |
Dzire | 10,000 Rs. |
Tour S | 8,000 Rs. |