MLA रामबाई के पति गोविंद सिंह ने किया सरेंडर,STF ने की पुष्टि
मध्यप्रदेश दमोह के पथरिया से BSP विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार के भिंड में सरेंडर करने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर एसटीएफ चीफ विपिन माहेश्वरी ने स्थानीय पुलिस की मदद से गोविंद सिंह को भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं, BSP विधायक रामबाई ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रही हैं कि मेरे पति गोविंद सिंह ने सरेंडर कर दिया है।
50 हजार रुपए के इनामी विधायक पति के भिंड में सरेंडर करने के पीछे पथरिया और भिंड का बसपा कनेक्शन सामने आ रहा है। दोनों ही जगह बसपा के विधायक हैं। भिंड में बसपा से संजीव सिंह कुशवाह विधायक हैं।
देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में आरोपी गोविंद सिंह परिहार कई साल से फरार हैं। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एमपी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार कवायद में जुटी हुई थी।