मध्यप्रदेश से इन नेताओं को मिल सकता है Modi Cabinet में जगह !
Modi cabinet expansion Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट का आज विस्तार होने है। इस विस्तार में कई नए मंत्री बनाए जाएंगे। लेकिन नए मंत्रियों के शपथ से पहले पुराने कई मंत्रियों की विदाई हो गई।
लेबर मिनिस्टर संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और सदानंद गौड़ा के इस्तीफे की भी खबर है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इस्तीफा देने वाले और मंत्रियों में बाबुल सुप्रियो, सुबोश्री चौधरी, राव साहब दानवे पाटिल, संजय धोत्रे और प्रताप सारंगी का नाम शामिल है।
पढिए :नशा अपने साथ अंधेरा, बर्बादी और तबाही लेकर आता है।-PM मोदी
आज शाम लगभग 06 बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्रीयों के शपथ लेने कि उम्मीद हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास पर मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दल अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल सहित कई मंत्री पद के संभावित दावेदारों के पहुंचने की खबर है।
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक भी शामिल हैं। इधर, BJP के मध्य प्रदेश के प्रभारी रहे महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे को भी दिल्ली बुला लिया गया है।
शिक्षा मंत्री बन सकते हैं सिंधिया
सूत्रो कि माने तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। रमेश पोखरियाल निशंक के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया है।