Morbi Bridge Accident video : गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटा, लगभग 45 लोगों की मौत
गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां माचू नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक गिर गया। हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग गिर गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो हादसे में कम से कम 45 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे।
#Gujarat
Morbi Bridge Accident : गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटा pic.twitter.com/jgWm1vvstL— हिन्दी न्यूज़ (@UrjanchalTiger) October 30, 2022
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को प्रधान मंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
जानकारी के मुताबिक मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज काफी पुराना था। इसे हेरिटेज ब्रिज में शामिल किया गया था। गुजराती नव वर्ष के दौरान मरम्मत के बाद दिवाली के बाद इसे फिर से खोल दिया गया।
फिलहाल बचाव कार्य जारी है।