MP : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को दी बड़ी सौगात, 11 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास ।
MP : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश (MP) को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित उज्जैन के इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
नितिन गडकरी ने MP की जिले में 5722 करोड़ की लागत वाली 534 किलोमीटर लंबी 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, महाकालेश्वर मंदिर के लिए एयर बस चलाई जाएगी एवं उज्जैन में बस पोर्ट भी बनाए जाएंगे, जहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इन सड़कों का हुआ शिलान्यास
- उज्जैन-देवास फोरलेन चौड़ीकरण, 992 करोड़, लम्बाई 41 किलोमीटर
- उज्जैन-झालावाड़ टूलेन के साथ सड़क, 498 करोड़, 134 किलोमीटर
- उज्जैन-बदनावर फोरलेन, 1352 करोड़, 69 किलोमीटर
- जीरापुर-सुसनेर राज्य सीमा तक टूलेन, 240 करोड़, 46 किलोमीटर
- उज्जैन-गरोंठ पैकेज-1 फोरलेन, 1034 करोड़, 42 किलोमीटर
- उज्जैन गरोंठ फोरलेन पैकेज, 2 998 करोड़, 48 किलोमीटर
- उज्जैन-गरोंठ पैकेज, 3 952 करोड़, 46 किलोमीटर
- बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान मार्ग, 26 करोड़, 25 किलोमीटर
- बरोठा-सेमल्या-चाऊ, 36 करोड़, 18 किलोमीटर
- भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग, 77 करोड़, 48 किलोमीटर
- जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, 42 करोड़, 17 किलोमीटर